इंटरनेट डेस्क|आए दिन हम अखबार और टी वी चैनलों पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में पढ़ते हैं। कहीं दहेज के लालच में महिलाओं को जला दिया जाता है तो कहीं ससुराल वालों और पति द्वारा उन्हें पीटा जाता है। हर रोज ना जाने कितनी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। एेसा सिर्फ आम लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि फेमस स्टार्स के साथ भी होता है। आज हम आपको एेसी फिमेल स्टार्स के बारे में बताएंगे जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

प्रीति जिंटा: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी की प्रीति जिंटा भी ब्वॉयफ्रेंड के हाथों मार खा चुकी हैं। 2005 में प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया को डेट करना शुरू किया था। उसी दौरान प्रीति जिंटा ने के साथ घरेलू हिंसा हुई थी।कंगना राणावत: आप को जानकर हैरानी होगी की बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी है। कंगना ने आदित्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। कगंना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'आदित्य ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया।कैटरीना कैफ : लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कैटरीना कैफ अपने पूर्व प्रेमी सलमान खान द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। सलमान खान के आक्रमक व्यवहार से हर कोई वाकिफ है। एक बार सलमान खान को बैरिस्ता में कैटरीना को थप्पड़ मारते हुए भी देखा गया है।

एेश्वर्या राय: अभिषेक बच्चन को अपना हमसफर चुनने से पहले एेश्वर्या राय सलमान खान को डेट किया करती थी। दोनों का प्यार हमेशा मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों को कई बार लड़ाई-झगड़ा करते देखा गया। मीडिया की माने तो सलमान खान ने एेश्वर्या राय के साथ मारपीट भी की थी।

Related News