लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके चलते निरहुआ इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में छाए हुए हैं।
बता दें कि अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की गिनती भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज कलाकारों में होती है। निरहुआ एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करते हैं। एक भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए दिनेश लाल यादव 35 लाख रूपए फीस वसूलते हैं।

दिनेश लाल यादव ने निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, बॉर्डर, राम लखन, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ चलल लंदन आदि कई हिट फिल्मों में काम किया है।
बता दें कि निरहुआ अब तक के अपने करियर में कुल 45 फिल्में कर चुके हैं। इस साल रिलीज होने जा रही वीर योद्धा महाबली उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। निरहुआ ने साल 2006 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया।

बतौर अभिनेता फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे निरहुआ की पहली फिल्म है। साल 2006 में डेब्यू करने के बाद साल 2008 तक निरहुआ पर्दे पर नहीं दिखे, इसके बाद साल 2008 में निरहुआ ने 2008 में अचानक 6 फिल्में रिलीज हुई। निरहुआ की हर साल कई फिल्में रिलीज होती रही हैं।

Related News