बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने शुक्रवार को आदित्य धार के साथ शादी कर ली है। यामी ने शुक्रवार शाम को आदित्य के साथ शादी की फोटो शेयर की थी और लिखा था, ‘आपकी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा। ’ शादी में यामी रेड कलर की साड़ी में नजर आई और आदित्य ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी।

यामी को कई सेलेब्रिटीज ने शादी की बधाई दी। सभी यामी की शादी की खबर सुनकर चौंक गए हैं क्योकि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था। अब सोशल मीडिया पर यामी की शादी के अन्य फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आई है। फेरों की भी कुछ अनदेखी फोटोज आई हैं।

मेहंदी में यामी ने येलो कलर का डार्क शेड का सूट पहना था, इसमें वे बेहद ही शानदार दिख रही है। साथ ही उन्होंने हैवी इयरिंग्स पहने थे। वे वाकई में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

मेहंदी के दौरान यामी के साथ आदित्य भी नजर आ रहे हैं। आदित्य ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है और वह यामी को देख रहे हैं।

एक अन्य फोटो में यामी रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है और एक महिला उन्हें पायल पहना रही हैं। यामी का ब्राइडल लुक वाकई में बेहद खूबसूरत है।

Related News