अंबानी परिवार आज के समय में काफी जाना माना परिवार है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन है। उनका परिवार भी बेहद ही लग्जुरियस जीवन जीता है। मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी से हुई है। नीता अंबानी भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता अंबानी आज के समय में बहुत ही आलीशान और रॉयल जीवन व्यतीत कर रही है।

नीता अंबानी की रॉयल लाइफस्टाइल के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन शायद आपको पता ना हो कि नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शादी करने के लिए कुछ शर्तें रखी थी।


बता दें धीरूभाई अंबानी को पहली नजर में ही नीता अंबानी पसंद आ गई थी। मुकेश अंबानी के माता-पिता एक स्कूल के फंक्शन में गए थे, जिसमें उन्होंने अंबानी को डांस करते हुए देखा था। इसके बाद दोनों ने नीता अंबानी से कुछ देर तक बातचीत की और वे अपने बेटे मुकेश अंबानी की शादी उनसे करवाना चाहते थे। इसी सोच से वह उनके घर रिश्ता लेकर चले गए। इस चीज से तो वाकिक ही होंगे कि अंबानी परिवार कितने पैसे वाले हैं, फिर भी नेता ने उनके सामने एक शर्त रखी।

बता दे धीरूभाई अंबानी और कोकिला बहन जब अपने बेटे मुकेश अंबानी का रिश्ता नीता के घर लेकर पहुंचे तो सभी बहुत खुश हो गए कि उनकी बेटी इतनी रहीस परिवार की बहू बनेगी। लेकिन उस समय नीता ने एक शर्त भी रखी।

वह यह थी कि शादी के बाद स्कूल में पढ़ाएगी उन्हें पढ़ाने का बहुत शौक था। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थी। यही कारण है कि उन्होंने धीरूभाई अंबानी के सामने यह शर्त रखी थी और उन्होंने उनकी शर्त को मान लिया था। नीता अंबानी आज भी अपना स्कूल चलाती है जिसका नाम धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल है।

Related News