हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की एक्टिंग लोगों के दिमाग पर छाप छोड़ जाती है। देश के हर कोने में आपको नाना पाटेकर के फैन मिल जाएंगे। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान हासिल की है। खासकर उनके डायलॉग को बोलने का तरीका उन्हें बॉलीवुड के सभी अभिनेताओं से अलग बनाता है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं नाना

बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत “गमन” से की थी। लेकिन काफी समय तक उन्हें पर्दे पर पहचान नहीं मिल सका था। “परिंदा” फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के कारण सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

1995 में उनकी फिल्म “क्रांतिवीर” में उनके अभिनय के कारण उन्हें फिर एक बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म “अपहरण” में भी उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी जिसके लिए 2006 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार दिया गया। अब तक नाना पाटेकर काफी जाने-माने अभिनेता बन चुके थे।

हो चुके हैं “पद्मश्री” से सम्मानित

भारतीय सिनेमा में नाना पाटेकर के अभूतपूर्व योगदान के लिए 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया था। बता दें कि यह सम्मान भारत सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले भारतीय नागरिक को दिया जाता है। पद्मश्री सम्मान किसी भी व्यक्ति विशेष द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे नाना

बताया जाता है कि नाना पाटेकर शुरुआत में फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे। उन्हें केवल थिएटर करने में ही खुशी मिलती थी। लेकिन अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बार-बार अनुरोध करने पर उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। हिंदी फिल्मों में आज नाना पाटेकर जाना-माना चेहरा बन गए हैं। आज के समय में किसी फिल्म के हिट होने के लिए उनका उस फिल्म में होना ही काफी है।

नाना पाटेकर करते हैं कई तरह के बिजनेस

आमतौर पर कोई भी सेलिब्रिटी फिल्मों से ही कमाता है। जिस वजह से फिल्मों के फ्लॉप होने पर उन्हें नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन नाना पाटेकर फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं। इसके अलावा वह स्टेज परफॉर्मर और रियलिटी टीवी शो भी होस्ट करते हैं। इतना ही नहीं कई प्रकार के रियल स्टेट संपत्तियों में भी उन्होंने निवेश कर रखा है। इस प्रकार उनके आय के कई स्रोत हैं जिससे नाना ने अब करोड़ों की संपत्ति कमाई है।

आलीशान घर में रहते हैं नाना

मुंबई में नाना पाटेकर आलीशान घर में रहते हैं इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा भी देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके नाम पर कई संपत्ति है। बात करे गाड़ियों की तो नाना पाटेकर कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में महिंद्रा जीप cj4, ऑडी q7 और महिंद्रा स्कार्पियो जैसी गाड़ियां शामिल है।

नाना के पास है करोड़ों की संपत्ति

नाना पाटेकर के चल और अचल संपत्ति यों को मिलाकर अनुमान लगाया गया उनके पास लगभग 50 करोड़ रूपए की संपत्ति है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिकांश अचल संपत्ति होने के कारण आने वाले सालों में उनकी संपत्ति में 40% तक की वृद्धि हो सकती है। लेकिन इतनी संपत्ति के मालिक होने के बाद भी वह सादा जीवन जीना ही पसंद करते हैं।

Related News