बॉलीवुड जगत की बात करे तो अफेयर और ब्रेकअप की खबरे तो आम है ,मौजूदा समय में अगर बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्शन हीरो की बात की जाए तो टाइगर श्रॉफ का नाम सबसे पहले आता है, वैसे तो टाइगर श्रॉफ को पसंद करने वाली लड़कियों की संख्या लाखों में है लेकिन आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी शादीशुदा अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं जो टाइगर श्रॉफ को बेहद पसंद करती है।


हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हाल ही में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी रचाई थी।

हाल ही में सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ एक चैट शो पर गई थी। जहां पर उन्होंने बहुत सी बातों का खुलासा किया है। दरअसल सोनम कपूर बताया कि वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ को बहुत पसंद करती हैं। सोनम कपूर ने कहा कि "मैं यह हमेशा जानना चाहती हूं कि टाइगर श्रॉफ की लाइफ में क्या चल रहा है"।

Related News