बॉलीवुड के लवबर्ड मलाइका अरोड़ा एंड अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से खास सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले बस ऐसे कयास लगाए जा रहें थे, कि दोनों रिलेशनशिप में है। लेकिन उनकी तस्वीरें इस बात का पुष्टि करती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। देर रत तक दोनों को साथ में देख एक बात तो साफ हो गई है कि अब इस रिश्ते को अपनी मंजूरी मिल गई है।

हाल में दोनों देर रात डिनर डेट में नज़र आये लेकिन अर्जुन कपूर ने मीडिया के सामने अपना चेहरा छिपा लिया। फैमिली पार्टी में लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से इतने पास बैठे थे इससे लोग कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही दोनों शादी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

खबरों के मुताबिक दोनों अगले साल शादी करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका की उम्र में कितना फासला है। अर्जुन कपूर जहां 33 साल के हैं वहीं मलाइका हाल ही में 45 साल की हुई हैं। यानी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं।

Related News