इंटरनेट डेस्क| प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से सलमान खान के साथ आगामी फिल्म भारत में आने के लिए सुर्खियों में बनी हुई थी लेकिन अचानक ही उन्होंने फिल्म को करने से इंकार कर दिया जिसके बाद वो एक बार चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत से इंकार करने के बाद फिल्म में कैटरीना कैफ को ले लिया गया है।

प्रियंका से फिल्म को करने के बाद से ऐसी खबरें आ रही है कि बॉलीवुड के दबंग खान, सलमान खान उनसे नाराज है और उनके पिता सलीम खान ने भी प्रियंका के फिल्म करने से इंकार के बारे में बयान दिया। सलमान खान के पिता ने अभिनेत्री के फिल्म के लिए इंकार करने के बाद कहा था कि फिल्मों में ऐसा होता रहता है, यह पहली बार नहीं है कि जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी कई बार फिल्म की कहानी, पैसों और को-स्टार्स की वजह से ऐसा हो चुका है। मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि प्रियंका ने भारत क्यों छोड़ी है। हम प्रियंका से नाराज नहीं हैं। सलमान खान भी प्रियंका से नारजा नहीं हैं।

सलमान के पिता सलीम खान के रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया करने के बाद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उन्होंने प्रियंका के फिल्म न करने के बाद सलमान के नाराज होने की बात को साफ करते हुए कहा है कि "आप लोग (मीडिया) केवल इस तरह की चीजें बनाती हैं, सलमान प्रियंका से नाराज नहीं है। "

Related News