इंटरनेट डेस्क। दोस्त हम सबके लिए बहुत जरूरी होते है वो हमारे जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देते है, खुशी हो या गम वो हमारे साथ खड़े रहते है। परिवार के बाद दोस्त ही होते है जो हमारे जीवन में खास जगह रखते है। हम हमारे दोस्तों से वो बातें भी शेयर करते है जो हम हमारे घर वालों को नहीं बताते है।

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे है जिनकी दोस्ती की लोग मिसाल देते है। बॉलीवुड में एक साथ काम करने के बाद भी उनकी दोस्ती में कोई दरार नहीं आई।

1. मसाबा गुप्ता और सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन डिवा सोनम कपूर अपने नेचर और कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। बता दे कि फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से सोनम कपूर की बहुत अच्छी दोस्तीहै।

2. करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
करीना कपूर को हमेशा ही अमृता अरोड़ा के साथ देखा जात है। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा बहुत अच्छा रिलेशन शेयर करते है और दोनों को अक्सर एक-दूसरे और उनके परिवारों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

3. आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ
वैसे तो बॉलीवुड उद्योग में आलिया भट्ट के सभी के साथ अच्छे रिलेशन है। लेकिन आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की दोस्ती इन दिनों बॉलीवुड में हर कोई जानता है।

4. अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों ने फिल्म गुंडे में जिस तरह दोस्ती दिखाई दी थी वैसी ही दोस्ती असल जीवन में भी निभाते है।

5. करण जौहर और मनीष मल्होत्रा
दोनों ने हमेशा ही अपनी दोस्ती के बारे में सभी को बताया है। एक फिल्म निर्माता है तो दूसरा बॉलीवुड का सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजानर है।

6. रणबीर कपूर और आयन मुखर्जी
रणबीर को हमेशा हमेशा अपने पसंदीदा निर्देशक अयन मुखर्जी के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। दोनों ने वेक अप सिड के सेट के दौरान साथ में काम किया था। इसके बाद अभी हाल ही में दोनों ब्रहाशास्त्र के लिए साथ में काम कर रहे है।

Related News