आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के बारे में अब सबको पता चल चुका है। अपने रिश्ते को दोनो ने मीडिया के सामने कुबूल भी किया है। वैसे भी चर्चा के बाद से अक्सर साथ नज़र आ ही जाते है। हाल में अनिल कपूर नेहा धूपिया के शो पर मौजूद थे और उनसे सवाल पूछा गया था कि वो किस नए बॉलीवुड कपल को सलाह देना चाहते हैं।

अनिल कपूर आलिया और रणबीर का नाम लिया। अनिल कपूर का एक बयान सामने आ रहा है जिसमे वो दोनो के रिश्ते को लेकर बोले हैं। उन्होने दोनों को एक सलाह भी दी कि जितना हो सके दोनो लोग साथ में ज्यादा समय बिताओ इससे एक दूसरे को समझने का मौका अच्छी तरह से मिलेगा।

अभी फिलहाल आलिया और रणबीर काफी ज्यादा बिजी हैं और ब्रह्मास्त्र में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। कई फंक्शन्स में दोनो साथ में ही जा रहें हैं और दोनो के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश हैं।

Related News