बॉलीवुड में वैसे तो रोज़ नई चटपटी खबरें सुनने को मिलती है, किसका ब्रेकअप हुआ - किसका पेचअप हुआ , किसकी शादी किससे हुई ये सब रोज़ नई कहानी - किस्से हम सुनते और पड़ते है। लेकिन आपको बता दे कि सिनेमा जगत के शुरूआती दिनों से ही इस तरह की मज़ेदार किस्से - कहानीयां हम देखते आ रहे है। फिर चाहे हम बात करें मशहूर अदाकार कानन देवी की या फिर फ़ेमस एक्ट्रेस देविका रानी की। सिनेमा के चटपटी खबरें हमें उस समय से ही लुभाती आ रही है। सिनेमा जगत के कुंदन लाल सहगल का नाम भी सिनेमा के शुरुआती दिनों से ही विख्यात रहा है।


इनकी पहचान फिल्मों में एक बेमिसाल गायक के रूप में की जाती है। आज भी अगर हम पुराने गानों की बात करें तो इसके गानें हमें आसानी से सुनने को मिल जाते है। आपको बता दे कि भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय रहा रेडियो सीलोन कई साल तक हर सुबह आठ बजे इनके गीत बजा देता था। सहगल ने फिल्मों में दो दशक में 36 फिल्मों और 185 से ज़्यादा गीत गाए थे। इन्हें आज भी हिंदी सिनेमा जगत का सबसे पहला सुपरस्टार कहा जाता है।
18 जनवरी, 1947 को ये मशहूर अभिनेता - गायक इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उस समय सहगल महज 43 वर्ष की उम्र के थे।
40के दशक में सहगल के संगीतमयी गायकी और अभिनय के दर्शक काफी दीवाने थे। उस समय सहगल की आवाज लोगों की दैनिक दिनचर्या का एक हिस्सा थी।

भारतीय फिल्म उद्योग उस समय मुंबई में नहीं बल्कि कलकत्ता में केंद्रित था। बताया जाट है कि सहगल सचमुच संगीत के कुंदन थे, उनकी सैलरी सीधे उनके घर पर पहुचायीं जाती थी। सहगल के बारे में कहा जाता है कि उन्हें शराब और सिगरेट की लत थी। वे बिना शराब पिए गीत नहीं गाते थे।लता मंगेशकर भी सहगल से इतनी प्रभावित थी कि वे उनसे शादी करना चाहती थी।
सहगल के निधन के बाद उनके स्केल चेंजर हारमोनियम को लता अपने पास रखना चाहती थी लेकिन सहगल की बेटी ने हारमोनियम नहीं देते हुए सहगल की रतन जड़ी अंगूठी लता को दे दी थी। जिसे आज भी लता ने संभालकर अपने पास रखा है।

Related News