बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर शाहिद कपूर के परिवार में अब और नया सदस्य आ गया है। जी हां, हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने मुंबई के जाने माने हॉस्पिटल हिंदूजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बता दें शाहिद अब दो बच्चो के पिता बन गए है, उनकी दो साल की बेटी है जिसका नाम मीशा है।

हाल ही में मीरा अपने बेटे के साथ नजर आई। उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और साथ ही शाहिद कपूर ने अपने बेटे के नाम का भी ऐलान कर दिया है। शाहिद के फैंस उनका नाम जानने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। शाहिद ने ट्वीट करते हुए अपने बेटे के नाम का ऐलान किया।

शाहिद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ज़ेन कपूर यहां है और अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारा परिवार पूरा हो चुका है। सभी की दुआओं और आशीर्वाद का शुक्रिया. हम बहुत खुश हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार। इससे पहले मीरा राजपूत ने 26 अगस्‍त 2016 को बेटी को जन्‍म दिया था।

वहीं आपको बता दें कि हाल ही में शाहिद कपूर का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था जिसके ठीक होने के बाद शाहिद ने अपने फैंस के साथ बेटे का नाम शेयर किया है।

जैन नाम का मतलब-

शाहिद कपूर के जैन नाम का मतलब 'अच्छा चरित्र' होता है। यह नाम काफी कम लोग रखते है।

Related News