शहनाज़ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आई थी। शहनाज कौर गिल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। वह चंडीगढ़ की एक लोकप्रिय टेलीविजन हस्ती हैं, जिन्होंने पंजाबी फिल्मों और संगीत वीडियो में काम किया है।

हाल ही में शहनाज ने अपना वजन काफी कम कर लिया है और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख कर हैरान हैं। आज हम आपको बतांएगे कि शहनाज के पास कुल कितनी संपत्ति है।

शहनाज गिल की कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी नेटवर्थ 30 मिलियन है और शहनाज़ अपनी अपीयरेंस के लिए भी मोटी रकम लेती है। वह विभिन्न संगीतकारों के साथ अपने सहयोग से पैसा भी कमाती है।शहनाज़ ने कई पंजाबी संगीत वीडियो जैसे यारी (गुरु), यस बेबी (गैरी संधू), लाख लाहनता (रवनीत सिंह) में नजर आई है। 2015 में, उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और कई मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

शहनाज़ ने जॉर्डन संधू, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन के साथ 2019 में अपनी पहली पंजाबी फिल्म "काला शाह काला" में अभिनय किया। वह एक गायिका भी हैं और सरपंच और बरबरी जैसे गाने गा चुकी हैं।

बिग बॉस सीजन 13 में वे सिद्दार्थ के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण चर्चा में आई थी और उन दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने बेहद पसंद किया था।

Related News