नीता अंबानी और मुकेश अंबानी 21 मंजिला इमरात एंटीलिया में रहते हैं जो दुनिया के सबसे खूबसूरत और लग्जुरियस घरों में से एक है। इसकी डिजाइन और खूबसूरती देखने लायक है। यह भारत का सबसे महंगा घर है।

यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि यह कितना आलीशान होगा और इसमें कैसी सुविधाएं होंगी। इस घर में पूल से लेकर स्पा, स्नो हाउस, थियेटर, जिम, आइसक्रीम पार्लर सभी सुविधाए हैं। यहाँ तक इसमें हेलिपैड भी है। इस घर को बनाने में लागत भी काफी अधिक आई है। इसे 2 बिलियन डॉलर यानी करीब 14 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया हैं। इतने विशाल 27 मंजिल वाले इस घर में अंबानी फैमिली रहती है।




एंटीलिया में मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिलाबेन अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, दो बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता के साथ रहते हैं। एंटीलिया मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है।

इस आलीशान घर की डिजाइनिंग पर्किन्स एंड विल नाम की फर्म ने किया है। यह अमेरिका की कंपनी है, जिलका मुख्यालय शिकागो में है। एंटीलिया को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भूकंप में इसे नुकसान नहीं पहुंच सकता।

Related News