मिथुन चक्रवर्ती लाखों करोड़ों लोगों के दिलो पर राज करते हैं। उनके डांस मूव्स 90 के दशक में काफी फेमस हुआ करते थे। मिथुन चक्रवर्ती एक ऐसे कलाकार हैं जिनका अपने कुत्तों के लिए भी काफी प्रेम है। इतना ही नहीं उन्होंने कुत्तों को रखने के लिए लिए AC युक्त रूम ही बनवा दिया है। इनको रखने के लिए अभिनेता लाखों रुपए भी खर्च करते हैं।

मिथुन की कुत्तों के प्रति दीवानगी इतनी है कि उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 76 कुत्तों को अपने घर में पाल रखा है। मिथुन चक्रवर्ती कई समय से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन वे इसके बावजूद भी करोड़ों रुपए की इनकम करते हैं हर साल उनका सलाना टर्नओवर देखा जाए तो लगभग वे एक साल में 240 करोड़ रुपए कमाते हैं।



होटल से होती है कमाई
उनकी कमाई होटल से होती है। Gemini’s Monarch Group के अंडर में मिथुन की कई सारी होटलें चल रही हैं। वे यहाँ से ही ज्यादातर कमाई करते हैं।

मुंबई वाले घर में हैं 38 कुत्ते
इसके अलावा उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास महानगर मुंबई में दो घर मौजूद हैं। जिसमे उनका एक घर बांद्रा में तो दुसरा मड आइलैंड में हैं। मिथुन के मुंबई वाले घर में कुल 38 कुत्ते रहते हैं। मिथुन ने कुत्तों की देखरेख करने वाले एनजीओ Dog Care Center Kenel Club of India भी ज्वाइन कर रखा हैं। मुम्बई के अलावा ऊटी वाले हाउस में भी मिथुन ने 76 कुत्ते हैं।

Related News