बॉलीवुड जगत की बात करे तो जान्हवी कपूर ने मुंबई में करोड़ों का एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। बॉलिवुड में पिछले साल में कई बड़े सितारों ने नए घर खरीदे हैं। आलिया भट्ट के बाद अब इस लिस्ट में जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि जान्हवी ने मुंबई शहर में पिछले महीने ही करोड़ों का नया घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह घर जुहू की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वीं मंजिल पर है और जान्हवी ने इसकी डील पिछले साल 7 दिसंबर को ही की है।


बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन बाद सरकार ने प्रॉपर्टी की खरीद में स्टांप ड्यूटी में भारी कमी की थी। इसके बाद कई बॉलिवुड सिलेब्स ने हाल में मुंबई में प्रॉपर्टीज खरीदी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी अभी तक केवल 2 फिल्मों 'धड़क' और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में दिखाई दी हैं। इस साल राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म 'रूही अफजाना' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' रिलीज होनी हैं।

Related News