एक्ट्रेस, सांसद और अनुपम खेर की वाइफ किरण खेर आज (14 जून) को अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से की। साल 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही।

किरण खेर ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने 1988 में 'इसी बहाने', 1999 के 'गुब्बारे' और 2004 के 'प्रतिमा' सीरियल्स में भी काम किया। उन्होंने 1985 में अनुपम खेर से शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। अनुपम खेर ने पहली शादी मधुमालती से और किरण खेर ने गौतम से पहली शादी की थी।

पति से ज्यादा अमीर हैं किरण खेर
किरण खेर साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से सांसद चुनी गई। एफिडेफिट में उन्होंने बताया कि उनके पास 30.88 करोड़ रुपए की संपत्ति है। किरण के पास 16.97 करोड़ की चल और 13.91 करोड़ की अचल संपत्ति है।

वहीं अनुपम खेर की संपत्ति कुल 16.61 करोड़ रुपए है। किरण खेर के पास 61.08 लाख रुपए की मर्सीडिज बेंज कार है। वहीं, उनके पास 4.64 करोड़ रुपए की गोल्ड ज्वेलेरी भी है।

Related News