अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और राजनेता, सनी देओल आज 65 वर्ष के हो गए। अभिनेता का जन्म पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 की फिल्म बेताब से अमृता सिंह के साथ की थी। वह दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, जिन्होंने 1990 में घायल फिल्म के लिए और फिर 1993 में रिलीज़ हुई दामिनी के लिए अपना पहला पुरस्कार जीता। वह वर्तमान में पंजाब के गुरुदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं।

आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

सनी देओल की कुल संपत्ति
caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की कुल संपत्ति 120 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मेन जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है। सनी देओल ने हाल ही में अपनी 2 फिल्मों की अनाउंसमेंट की है।

सनी देओल का घर
सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के लग्जरी घर में रहते हैं। आपको बता दें कि ये घर मुंबई में विले पार्ले में है। रिपोर्ट्स की माने तो इस घर की कीमत करीब 6 करोड़ है। उनकी कई बाकी शहरों में भी प्रॉपर्टी है।

लग्जरी गाड़ियां
सनी देओल के पास कुछ लग्जरी गाड़ियां हैं। इस कलेक्शन में ऑडीए8, रेंज रोवर जैसी कई गाड़ियां हैं।

Related News