टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुनील ग्रोवर अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कपिल शर्मा शो से पहचान कमाई है। 'दी कपिल शर्मा शो' में उनके रोल dr गुलाटी को काफी पसंद किया जाता है। उनका जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर के पास 18 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

सुनील ग्रोवर एक महीने में 25 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। साल में उनकी आमदनी 3 करोड़ रुपए से ज़्यादा हो जाती है। एक फिल्म करने के सुनील ग्रोवर 25-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वहीं एक टीवी एपिसोड के वो 10-15 लाख रुपए लेते हैं।

सुनील ग्रोवर के पास मुंबई में एक शानदार घर है। इस घर को उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। सुनील के पास कई शानदार गाडियां भी हैं। इनमे Range Rover, BMW, Audi आदि शामिल है।

​​​​

Related News