शिल्पा शेट्टी को लाखों लोग फॉलो करते हैं। वे 46 की उम्र में भी बेहद फिट हैं और लाखों करोड़ों लोगों को इंस्पायर करती है। उन्होंने कई सालों तक दर्शकों को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन किया है। बहुत समय से वे किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। लेकिन शिल्पा जल्द ही फिल्म हंगामा 2 से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।

वह आखिरी बार फिल्म अपने में नजर आईं थीं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

caknowledge.com के अनुसार शिल्पा शेट्टी कुल संपत्ति 134 करोड़ है। हालाकिं वे फिल्मों में नजर नहीं आई है लेकिन बीते सालों में उनकी कमाई का सोर्स ब्रांड एंडोर्समेंट रहा है। किसी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

शिल्पा शेट्टी अपने पति और बेटे के साथ मुंबई के एक घर में रहती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस घर की कीमत 24 करोड़ रुपये हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर भी अपने घर की फोटोज शेयर करती है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार देश के अन्य हिस्सों और यहाँ तक कि विदेशों में भी उनकी संपत्ति होने का अनुमान है।

शिल्पा शेट्टी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। जिसमें बीएमडब्यू आई8, लैम्बोरगिनी सहित कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं। शिल्पा लगातार 14 सालों से फिल्मों से दूर है और तब भी उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है इसमें भी राज कुंद्रा का हाथ बताया जा रहा है।

Related News