लता मंगेशकर को स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 25,000 सफल गाने गाने दिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने काफी कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था और अब वे 91 साल की हो चुकी है। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर सिंगर लता मंगेशकर की कुल संपत्ति 50 मिलियन अमरीकी डालर यानी 368 करोड़ रुपये के आसपास है।

लता दीदी का घर पेडर रोड पर प्रभुकुंज भवन है जिसमे लता मंगेशकर रहती है। उनके पास कारों का भी जखीरा है। उनकी कारों में शेवरले, ब्यूक और एक क्रायस्लर गाड़ी मौजूद है।


आपको जानकर हैरानी होगी कि 2001 में गायिका लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें साल 2007 में, फ्रांस सरकार द्वारा ‘ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ के पुरस्कार से नवाजा था।

उन्हें कई अवार्ड्स मिल चुके हैं इनमे पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार, एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं।

Related News