केआरके या कमाल आर खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा विवादों में रहते हैं। वे अपने विवादित बयानों के कारण कई बार चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

केआरके कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और प्रोड्यूसर भी हैं। फिलहाल वह सलमान खान के साथ कानूनी खींचतान को लेकर चर्चा में हैं। कमाल राशिद खान या केआरके ने पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों में काम किया है।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, केआरके की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 37 करोड़ रुपए होती है। उनका वर्सोवा में एक ऑफिस भी है। उनका मुंबई में 21,000 वर्ग फुट का घर है। ये भी रिपोर्ट्स हैं कि वो कपड़ा व्यवसाय भी चलाते हैं और खाड़ी देशों को निर्यात करते हैं।



कमाल आर खान या केआरके तब मशहूर हुए जब उन्होंने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केआरके शो के सीजन 3 में बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट थे।

Related News