बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आफताब शिवदासानी और निन दुसांझ माता-पिता बन गए हैं। शादी के छह साल बाद आफताब की पत्नी निन दुसांज ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों का यह पहला बच्चा है। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। एक्टर आफताब ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनकी बेटी के पैर दिख रहे हैं, साथ ही अभिनेता और उनकी पत्नी ने अपने हाथों से दिल बनाया है।

अभिनेता आफताब ने फोटो साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, "थोड़ी सी स्वर्ग की धरती पर भेजा गया है '.. भगवान के आशीर्वाद के साथ, @nin_dusanj और मैं अपनी बेटी के जन्म की घोषणा करने के लिए तैयार हूं .. हमें गर्व है माता-पिता और अब तीन का परिवार। " आपको बता दें कि अभिनेता आफताब और निन दुसांझ ने साल 2014 में एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि, आफताब ने अपनी पत्नी के साथ वर्ष 2017 में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए थे। वह भी बड़ी धूमधाम और शाही अंदाज में। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।


शादी से पहले दोनों ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। निन दुसांझ ब्रिटिश-भारतीय हैं। निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दोसांझ की बहन हैं। वर्ष 1999 में, आफताब शिवदासानी ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से केवल 19 साल की उम्र में अपनी शुरुआत की।

Related News