बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर के लाखों करोड़ों फैंस है। करिश्मा कपूर ने आज तक कई हिट फ़िल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

1991 में फिल्म प्रेम कैदी से केवल 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली करिश्मा कपूर अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले साल की एक खबर के अनुसार, करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति$ 12 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90 करोड़ रुपए है।

अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बना चुकी करिश्मा कपूर साल 2001 और 2002 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी है। वह गोपी किशन, जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, राजा हिंदुस्तानी जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।

यहीं नहीं करिश्मा कपूर फिल्म दिल तो पागल है की सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है।

Related News