नाना पाटेकर का नाम आते ही हमारे मन में उनकी एक अलग छवि बन जाती है। उनके एक से एक ऐसे कई डायलॉग हैं जो आज भी बेहद फेमस हैं। उनकी डायलॉग डिलिवरी वाकई में कमाल की है। बॉलीवुड के साथ ही नाना पाटेकर मराठी सिनेमा में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

उनकी लाइफस्टाइल बेहद ही सिंपल है। celebrityearnings.com के मिताबिक नाना पाटेकर के पास करीब 40 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। हालाकि अब उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बना ली है लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि वे एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

नाना पाटेकर ने मुंबई से दूर पुणे के पास खड़कवासला में फार्महाउस खरीदा है। यह फार्महाउस 25 एकड़ में फैला है। वे अपना अधिकतर समय फार्महाउस में बिताते हैं।

फार्महाउस के इंटीरियर को नाना पाटेकर ने काफी साधारण तरीके से डिजाइन करवाया है। वे चैरिटी भी दिल खोल कर करते हैं। उन्होंने अपने फार्महाउस पर खाली जगह में धान और गेहूं भी उगाया है। फसल को बेच कर वो पैसा मजदूरों में बाँट देते हैं।

Related News