इंटरनेट डेस्क| टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों सुर्खियों में है। वो काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर है। कुछ समय पहले वो विवादों और शराब की लत की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उन्होंने अपने को-एक्टर के साथ गंदा व्यवहार किया था जब वो चर्चा में आ गए थे। इसके चलते उन्हें रिहेबिलिटेशन सेंटर में भर्ती होना पड़ा।वहीं हाल है में कपिल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे वो काफी मोटे नजर आ रहे। कपिल शर्मा की इस तस्‍वीर को एम्सटर्डम की बताया जा रहा है। इसे सीसीटीवी के जरिए कैमरे में कैद किया गया है। शायद कपिल खरीदारी करने के लिए शॉपिंग मॉल में गए। तस्‍वीर में कपिल काफी मोटे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस फोटो की कोई आध‍िकारिक पुष्‍ट‍ि नहीं हो पाई है।

हाल ही में कपिल मुंबई एयरपोर्ट पर भी नजर आये थे। एयरपोर्ट पर नजर आए कपिल का लुक काफी बदला हुआ नजर आया। जिसे देखकर हर कोई दंग है। खबर ये भी आई थी कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना हैं।खबरे ये भी आ रही है कि जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले है। लेकिन इससे पहले उनको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा।

Related News