बात करे बॉलीवुड की एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा फिलहाल बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय और चर्चित जोड़ों में से एक माने जाते हैं। लगभग एक साल हो गया है इस पावर कपल को अपना रिश्ते को सार्वजनिक किये हुए, लेकिन दोनों शादी कब करेंगे इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन आए दिन दोनों साथ डिनर डेट और खूनमते नज़र आ ही जाते है।

रविवार की रात मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्ट्रॉरेंट के बाहर दोनों को स्पॉट किया गया। दोनों यहां रोमांटिक डिनर डेट के लिए एक साथ पहुंचे थे। मलाइका एक बार फिर व्हाइट आउटफिट में लाइमलाइट चुराती नजर आईं। जबकि दूसरी ओर, अर्जुन बेहद सिंपल और क्लासी लुक में दिखाई दिये।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘पानीपत’ में उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली। वैसे इन दिनों खबर ऐसी है कि बहुत जल्द दोनों शादी कर सकते है।

Related News