इंटरनेट डेस्क| दोस्तों टीवी और फिल्मी दुनिया में आये दिन जोड़ियां बनती है और टूटती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। टीवी सीरियल 'कुमकुम' की एक्ट्रेस जूही परमार और एक्टर सचिन श्रॉफ अलग हो गए है।खबरों के अनुसार, काफी समय से दोनों का तलाक केस मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रहा था। दोनों की आपसी सहमति से ये तलाक हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी शादी के 9 साल बाद ये टीवी कपल अलग हो गया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, दोनों की बेटी समायरा जूही के साथ ही रहेंगी।

आपको बता दें, दोनों के रिश्ते में खटपट साल 2011 में आई थी। लेकिन बेटी के जन्म के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया था। दोनों 18 महीने से अलग रह रहे थे। 20 दिसंबर 2017 को दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने तलाक की अर्जी मंजूर की है।वहीं कुछ दिन पहले जूही राजीव खंडेलवाल के टीवी शो जज्बात में गेस्ट बनकर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सचिन के साथ शादी टूटने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने बता, ''मैं सचिन को शादी से पहले जानती थी। लेकिन हमारे बीच कोई कोर्टशिप पीरियड नहीं रहा। उन्होंने अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया और हमने तुरंत शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद हमारे रिश्ते में खटपट होने लगी। मैं रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करती रही। लेकिन अंत में मैंने सोचा कि दोनों के भले के लिए हमारा अलग होना ही सही रहेगा।"

Related News