बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू को देश का हर सिनेप्रेमी बखूबी जानता पहचानता है। तब्बू बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं तब्बू की बड़ी बहन की जो कभी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थीं। जी हां, 80-90 के दशक की उस मशहूर अभिनेत्री का नाम है फराह नाज, जो हिंदी सिनेमा के बड़े ​अभिनेताओं राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, संजय दत्त, सनी देओल, आमिर खान, अनिल कपूर, गोविंदा, मिथुन और जैकी श्रॉफ के साथ अपने खूबसूरती और अभिनय के जलवे बिखेर चुकी हैं।

9 दिसंबर, 1968 को मुस्लिम परिवार जन्मी फराह नाज आज की तारीख में बॉलीवुड से बिल्कुल दूर हो चुकी हैं, लेकिन इसके पीछे एक लंबी कहानी है। हिट मूवी नसीब अपना-अपना में फराह नाज के अपोजिट ऋषि कपूर भी थे। अभी कुछ ही दिनों पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक फराह नाज, तब्बू की बड़ी बहन। प्रोफेशनल होती तो और अधिक सफल होतीं। आज बॉलीवुड ने इन्हें पूरी तरह भुला दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फराह नाज की चर्चा होने लगी।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सदाबहार अभिनेत्री शबाना आजमी रिश्ते में तब्बू व उनकी बड़ी बहन फराह नाज की मौसी हैं। देवानंद ने शबाना आजमी के घर फराह नाज को देखा था, उन्हीं दिनों यश चोपड़ा को फिल्म फासले के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। इसके बाद देवानंद ने यश चोपड़ा को फराह नाज का नाम सुझाया और वो मान गए। इस तरह से फराह नाज को पहली फिल्म मिली। फिल्म फासले से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली फराह नाज ने काला बाजार, दो कैदी, यतीम, मरते दम तक, नसीब अपना-अपना जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

साल 2005 के बाद फराह नाज फिल्मों से दूर होती चली गईं। बता दें कि जिन दिनों फराह नाज के सितारे बुलंदियों पर थे, उन दिनों फराह नाज ने दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली। लेकिन मुस्लिम परिवार की वजह से बिंदू दारा और फराज नाज में तलाक हो गया। बाद में फराह नाज ने अभिनेता सुमित सहगल से शादी कर ली।

Related News