लॉकडाउन में बॉलीवुड और टेलीविज़न सितारों के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। कभी ये सितारे घर की किचन में खाना बनाते दिखते हैं, तो कभी बर्तन धोते दिखते हैं। सितारों के इन्हीं अवतारों में से सबसे दिलचस्प अवतार है, हेयर स्टाइलिस्ट का। अनुष्का शर्मा से लेकर टीवी की क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी तक लॉकडाउन में इन हसीनाओं ने उठा ली है कैंची और बन गई हैं हेयर स्टाइलिस्ट।

दिव्यांका त्रिपाठी: टीवी की फेवरेट दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर विवेक ने एक पिक्चर पोस्ट की जिसमें विवेक अपने कंधों पर तौलिया डाले हाथ में फोन पकड़े दिख रहे हैं।

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड एक्ट्ररेस अनुष्का शर्मा लॉकडाउन में अपने पति विराट कोहली की साथ काफी इंजॉए कर रह रही हैं। विराट के लिए अनुष्का ने बार्बर बनने से भी परहेज़ नही किया। 28 मार्च को अनुष्का ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें शर्टलेस विराट बता रहे हैं, कि ‘उनका ये हेयरकट अनुष्का ने किया है।

सोनम कपूर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लम्बे वक्त से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रहीं थी। लेकिन लंदन में बढ़ते कोरोना संकट के चलते सोनम और आनंद आहूजा पिछले महीने ही लंदन से दिल्ली लौट आए थे। इसी दौरान आनंद ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था, जिसमें सोनम अपने पति के बाल काटने के बाद उन्हें संवारती हुई नज़र आ रही हैं।

Related News