बॉलीवुड डेस्क। फ़िल्मी दुनिया में दोस्ती और दुश्मनी की ख़बरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की हैं। अपनी शादी के रिसेप्शन में दीपिका ने कटरीना कैफ को आमंत्रित किया। यह आमंत्रण इसलिए भी खा रहा क्योंकि दीपिका और कटरीना के बीच काफी लंबे समय से कड़वाहट चल रही थी। इस कड़वाहट के पीछे की वजह रणबीर कपूर हैं क्योंकि दोनों ही उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

अपनी शादी के रिसेप्शन में दीपिका और कटरीना ने एक-दूसरे को गले लगकर सभी गिले-शिकवे भुला दिए। इसके बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की लेटेस्ट तस्वीर को भी लाइक किया हैं, जोकि किसी मैग्जीन का कवर पेज हैं जिसमें कटरीना की फोटो हैं। दीपिका की तरफ से की गई इस दोस्ती की पहल के पीछे रणवीर सिंह का हाथ बताया जा रहा हैं। दरअसल, शादी के बाद रणवीर इंडस्ट्री में किसी से बैर नहीं रखना चाहते हैं।

कैटरीना कैफ के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाये जाने के बाद दीपिका ने अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्ते में सुधार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दीपिका ने रणबीर सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ अपने ठंडे रिश्तों में गर्मजोशी लाने की भी पहल की है। हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर को भी लाइक किया हैं। जिसके बाद माना जा रहा हैं कि, जल्द ही दीपिका और अनुष्का के रिश्ते भी सुधरेंगे।

Related News