इंटरनेट डेस्क| इंडियन आइडल सीजन 10 की शुरुआत हो चुकी है और शो ने अपने टॉप 14 कंटेस्टेंट को चुन लिया है। ऐसे में उन विनर्स की यादें ताजा होना लाजमी है जो कि पहले इस शो को जीत चुके हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं इंडियन आइडल सीजन 2 में विनर रहे संदीप आचार्य की जो की बीकानेर राजस्थान के रहने वाले थे। लेकिन उन्हें काफी छोटी उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। उनकी 29 साल की उम्र में मौत हो गई।

22 साल की उम्र में बने थे विनर

संदीप ने इंडियन आइडल में ही अपना नाम नहीं कमाया बल्कि कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल की। 22 अप्रैल 2006 को वे इंडियन आइडल सीजन 2 के विनर बने। उस समय उनकी आयु 22 वर्ष थी। इतना ही नहीं साल 2004 में वे गोल्डन वॉयस ऑफ राजस्थान के रनर अप भी रहे। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका न्यू जर्सी में बेस्ट न्यू बॉलीवुड टेलेंट अवार्ड भी जीता।

बीकानेर में हुआ था जन्म...

संदीप आचार्य का जन्म 4 फरवरी, 1984 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। संदीप शुरू से ही पढ़ाई में तेज थे और साइंस से ग्रैजुएशन किया था। वो चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। संदीप के सिंगिंग टैलेंट के बारे में उनके परिवार को नहीं पता था। पहली बार एक स्कूल कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के बाद उनकी प्रतिभा सबके सामने आई।

मौत से एक साल पहले ही हुई थी शादी

इनकी मौत से पहले 2012 में संदीप ने शादी की। उनकी पत्नी का नाम नम्रता है। उनकी मौत से 20 दिन पहले ही उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।

क्या था मौत का कारण

15 दिसंबर, 2013 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। कहा जाता है कि उन्हें पीलिया था। इसके लिए गुड़गांव के मेंदाता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था।

Related News