इंटरनेट डेस्क |सलमान खान एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। हाल ही में वो 'रेस 3' से फ्री हुए है। फिल्म के प्रमोशन के साथ ही वो टीवी शो 'दस का दम' भी होस्ट कर रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। हालांकि दर्शकों ने इस फिल्म को बोरिंग फिल्म बताया था। 'दस का दम' शो दर्शकों के बीच काफी पॉपलुर हो रहा है। इसमें सलमान खान गेस्ट से बहुत ही इंटरेस्टिंग सवाल कर रहे हैं। इस शो में जो सबसे खास है वो है सलमान का फैन्स के साथ कनेक्शन। सलमान का यह अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। पहले सप्ताह में इस शो को टीआरपी नहीं मिल पाई थी लेकिन दूसरे वीक में शो ने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली।पहले वीक में मेकर्स ने टीआपरी के चलते शो का टाइम घटा दिया था। लेकिन जैसे ही दूसरे वीक में दर्शकों से कनेक्शन होने लगा और शो की टीआरपी भी बढ़ गई। सलमान खान 10 साल बाद इस शो को होस्ट कर रहे है। यह शो अमरीकी टीवी शो ' पॉवर 10 ' को देखते हुए बनाया गया है। इसका पहला सीजन 2008 में आया था वहीं दूसरा सीजन भी एक साल बाद ही आ गया था। अभी जो शो चल रहा है वो तीसरे सीजन का है। पिछले दोनों सीजन को भी सलमान ने ही होस्ट किया था। हाल ही में इस शो के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। यह प्रोमो काफी इंटरेस्टिंग है। इसमें सलमान अपने फैन्स को प्यार मोहब्बत का प्यार पढ़ाते नजर आएंगे।इस प्रोमो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला शो में कॉम्पिटिटर के तौर पर आती है। सलमान उस महिला से पूछते है कि आपकी उम्र कितनी होगी। ‘आप होगीं 17 या 18 साल की।’ इस पर वो महिला जवाब देती है ‘स्वीट 16।’ इसके बाद सलमान उस महिला सवाल पूछते है कि कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि सच्चा प्यार बस एक बार होता है। वो महिला जवाब देती उससे पहले सलमान खुद ही बोल पड़े ‘मैं तो इसे बिल्कुल नहीं मानता हूं।’ उस महिला के भी यही शब्द होते है ‘मैं भी इसे नहीं मानती हूं। फिर सलमान कहते है- ‘इट इज ऑल बकबास।’ इससे लग रहा है कि ये एपिसोड हिट होने वाला है।

Related News