साल 2018 बॉलीवुड के लिए शादी का साल रहा, क्योकि दीपिका रणवीर के बाद ,प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 के 2 दिसंबर को हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही थी। वैसे तो शादी के दिन प्रियंका किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थी। प्रियंका चोपड़ा के क्रिश्चियन वेडिंग की बात करे तो वेडिंग गाउन की वजह से प्रियंका बहुत ही चर्चा में रही।

हाल में एक गाउन का मेकिंग वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि इस वेडिंग गाउन के डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस को बनाने में पूरे 1826 घंटे लगे थे। गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी इस पर पति और पेरेंट्स का नाम लिखा था।

इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े हुए है। क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने गाउन के साथ जो दुपट्टा कैरी किया था वो 75 फीट लंबा था। जिसके कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थी।

Related News