इंटरनेट डेस्क। IIFA अवॉर्ड्स 2018 का रंगारंग कार्यक्रम बैंकॉक के सियाम निरामित थिएटर में आयोजित किया गया। 19वें आईफा अवॉर्ड्स 10 साल बाद आयोजित किया गया।

इस साल आईफा के 19 साल पूरे हो रहे हैं। आईफा में फिल्मी सितारों ने जमकर अपने जलवे बिखेरे।

इस बार का आईफा अवॉर्ड काफी खास रहा है। अभिनेत्री रेखा ने 20 साल बाद आईफा के स्टेज पर परफॉर्म दी है।

रेखा ने 'इन आंखो की मस्ती..', 'प्यार किया तो डरना क्या...' और 'सलाम-ए-इश्क...' जैसे क्लासिकल गानों पर शानदार परफॉर्म दी।

जब रेखा स्टेज पर आई तो 70 के दशक की याद आ गई। आज भी उनका वहीं मिजाज, वही अदाएं डांस में देखने को मिली। आज भी वो उतनी ही खूबसूरत लग रही थी जितनी 70 के दशक में लगती थी।

जब रेखा आईफा की स्टेज पर डांस करने आईं तो बड़े से बड़े सेलिब्रिटी भी तालियां और हूटिंग नहीं रोक पाए।

अब बेस्ट सिंगर का अवार्ड की बात करते है। इस बार बेस्ट सिंगर का अवार्ड अरिजीत सिंह और मेघना मिश्रा ने अपने नाम किया।

अरिजीत सिंह को यह अवॉर्ड 'जब हैरी मेट सेजल' के 'हवाएं' गाने के लिए मिला। वहीं प्रीतम को फिल्म 'जग्गा जासूस' में बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अवॉर्ड दिया गया है।

Related News