हाल ही में कॉफी विद करण का एक शानदार एपिसोड शूट हुआ। इस एपिसोड में करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा साथ दिखाई देने वाली हैं। प्र‍ियंका चोपड़ा और करीना कपूर का साथ आना दर्शकों को खास उत्‍साहित कर रहा है। बता दें शादी के बाद यह पहली बार होगा जब प्रियंका चोपड़ा किसी चैट शो पर दिखाई देंगी। वहीं अगर बात करें करीना कपूर की तो वह इस शो में आपको बिल्‍कुल सिजलिंग अवतार में दिखाई देंगी।

अक्सर फैशन स्‍टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वाली करीना कपूर इस एपिसोड में भी कहर बरपा रही हैं।शो के दुराण करीना कपूर ने रेड शिमरी रफल गाउन पहना था। करीना इस आउटफिट में काफी बोल्ड और खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

करण जौहर के शो के आखिरी एपिसोड में करीना कपूर खान का यह हॉटलुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पार्टी के हिसाब से करीना का ये लुक बिलकुल परफेक्ट है। इस तरह की वियर के लिए बेस्ट है।

Related News