एंटरटेनमेंट डेस्क। रितिक रोशन एक जाने-माने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता है, जो अपने जबरदस्त डांस और अदाकारी के लिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। रितिक रोशन जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता राकेश रोशन के सुपुत्र है। आज आपको बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन से जुड़ी कुछ खास जानकारियां बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले रितिक रोशन पहली बार परदे पर 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। बता दे की यह फिल्म उनके नाना ने बनाई थी, उस समय रितिक मात्र छ: वर्ष के थे। साल 1986 में फिल्म भगवान दादा में रितिक रोशन सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा गोद लिए बेटे की भूमिका में नजर थे। दोस्तों अभिनेता रितिक रोशन लड़कियों में बेहद लोकप्रिय हैं। बता दे की एक बार तो वैलेंटाइन डे पर उन्हें 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले थे। दोस्तों ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं, उनका मेकअपमैन रितिक रोशन के इस लकी आईने को हमेशा अपने साथ संभाल कर रखता है।

Related News