डेस्क: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के बाद से ही चर्चा का केंद्र बन गए थे। उन्हें रियल लाइफ हीरो कहा जा रहा था। उन्हें यह नाम लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने की वजह से दिया गया। कई लोग तो भगवान की तरह उनकी पूजा भी करने लगे हैं।

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई से 73 को पंजाब के मोगा में हुआ था। वर्तमान में वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के अपार्टमेंट में रहते हैं। अपने शानदार एक्टिंग के कारण सोनू सूद हिंदी, तमिल तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। फिल्म में चाहे उनका रोल मेन एक्टर का हो या विलेन का, वह अपने एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं सोनू सूद

आज हम उनके ऑर्गेनाइजेशंस, इन्वेस्टमेंट और संपत्ति के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे कि 2021 में उनकी कुल संपत्ति कितनी है। लेकिन उससे पहले बता दें कि स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।

एक्टिंग में करियर के लिए गए मुंबई
उनके पिता एक कपड़ा व्यापारी थे और उनकी मां कॉलेज में प्रोफेसर थी। 1996 में सोनू सूद ने एक दक्षिण भारतीय लड़की से शादी की जिससे वह इंजीनियरिंग के दिनों में मिले थे। उनकी पत्नी का नाम सोनाली सूद है। उनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम इशांत सूद और अयान सूद है। शादी के बाद एक्टिंग में करियर बनाने के लिए केवल ₹5500 लेकर मुंबई चले गए। मुंबई में सफलता न मिलने पर उन्होंने एक बैकअप प्लान भी तैयार रखा था। उन्होंने ठान लिया था कि यदि मुंबई में सफलता ना मिली तो उनके पिता के कपड़ों के दुकान में ही वह काम करेंगे।

3 साल के संघर्ष के बाद मिली पहली फिल्म
3 साल तक निरंतर संघर्ष के बाद उन्हें एक तमिल फिल्म में ब्रेक मिला। इस फिल्म का नाम “कल्लाज़गर” था। इसके बाद व दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन के तौर पर नजर आने लगे। हिंदी फिल्मों में सबसे पहली बार उन्हें “शहीद-ए-आजम” फिल्म में भगत सिंह का रोल मिला। लेकिन बाद में किसी विवाद के कारण इस फिल्म को बैन कर दिया गया।

फिल्मी करियर में जीते कई अवार्ड
साउथ के कई फिल्मों में विलेन का रोल काफी अच्छे तरीके से निभाने के कारण 2009 में उन्हें आंध्र प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार दिया गया। आंध्र प्रदेश में यह अवार्ड पाने वाले वह पहले गैर-तेलुगू अभिनेता बने। इसके बाद उन्हें तेलगु फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया। नकारात्मक भूमिका में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 2010 में में IIFA अवार्ड भी दिया गया।

करोड़ों की है कुल संपत्ति

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो 2021 में सोनू सूद की कुल संपत्ति 130 करोड़ रुपए की है। सालाना उनकी आय 12 करोड़ रुपए से भी अधिक है। सोनू सूद की औसत मासिक आय 1 करोड़ रुपए हैं। एक फिल्म के लिए वह 1.5 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। सोनू सूद अपने परिवार के साथ अंधेरी के लोखंडवाला में 2600 वर्ग फुट में फैले 4 बैडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं।

इसके अलावा भी मुंबई में उनके दो और फ्लैट हैं। उनके गांव मोगा में भी उनका एक बंगला है जहां वह कभी-कभी जाते हैं। साथ ही जुहू में उनका एक होटल भी है। गाड़ियों की बात करें तो सोनू सूद के पास तीन गाड़ियां हैं। यह गाड़ियां 66 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास 350 सीडीआई, 80 लाख की ऑडी क्यू 7 और दो करोड़ की पोर्श पनामा हैं। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति 130 करोड़ रूपए की है।

Related News