बॉलीवुड में इस समय चारों ओर शादियों का शोर नजर आ रहा हैं। रणवीर-दीपिका की के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी होने वाली है और उसके बाद 12 दिसंबर को मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की भी शादी करने वाले है। वही पिछले साल शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की पहली सालगिरा सेलिब्रेट करने वाले है।

जी हां, अनुष्का और विराट की शादी को एक साल पूरा होने वाला हैं। इस एक साल में दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती के साथ निभाया है। अनुष्का शर्मा और विराट को कई बार साथ में देखा जाता है और इस दौरान दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे लगते है।

पिछले साल 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का ने इटली में शादी रचाई थी। अब अगले महीने इनकी शादी की पहली सालगिरह है। खबरें आ रही है कि विरुष्का भारत में नहीं बल्कि देश से बाहर अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। बता दें कि विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। इसलिए अनुष्का जीरो के प्रमोशन से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।

पति विराट कोहली के साथ दोनों के स्पेशल मोमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए अनुष्का ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगी। इस बारे में अनुष्का शर्मा ने खुद जानकारी दी है। अनुष्का ने बताया कि उन्होंने अपनी इस ट्रिप को महीनों पहले ही प्लान कर लिया था।

Related News