बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

लता मंगेशकर बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध सिंगर है जिन्होंने अपने कैरियर में दौरान कई हिट बॉलीवुड सॉन्ग दिए और लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनके सॉन्ग आज भी लोगों को याद है और बिते दौर की याद दिला देते है। लता जी ने अपनी आवाज का जादू न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी चलाया और लोगों ने उनकी आवाज को पसंद किया।

लता जी बॉलीवुड की वो सिंगर है जिसने अपने कैरियर की शुरूआत बहुत ही छोटी उम्र में कर दी थी और बहुत संघर्ष के बाद वो मुकाम हासिल किया जहां आज वो है। चलिए आपको बताते है उनके सॉन्ग में से कुछ ऐसे सॉन्ग जिनका जादू लोगों पर आज भी बना हुआ है।

लग जा गले (वो कौन थी 1964)

ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में आई फिल्म वो कौन थी के इस सॉन्ग को लता जी ने अपनी आवाज दी थी। यह सॉन्ग उस समय लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। आज भी यह सॉन्ग लोगों की पसंद बने हुए है।

रहे ना रहे हम (ममता, 19 66)

यह सॉन्ग फिल्म ममता का प्रसिद्ध सॉन्ग था और लोगों ने इस सॉन्ग को काफी पसंद किया था।

प्यार किया तो डरना क्या (मुगल-ए-आज़म, 1960)

मुगल-ए-आज़म उस दौर की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही थी और आज भी लोगों का यह फिल्म और फिल्म के सॉन्ग काफी पसंद है। फिल्म का सॉन्ग प्यार किया तो डरना क्या प्यार करने वालों के लिए एक खुशनुमार गीत है।

अजीब दस्तान है ये (दिल अपना और प्रीत पराई,1960)

फिल्म का यह सॉन्ग आज भी दो प्यार करने वालों के लिए बहुत कुछ बयां करता है। लता जी का यह सॉन्ग आज भी लोगों को पसंद है।

तेरे बिना जिंदगी (आन्धी, 1975)

1975 में आई फिल्म आन्धी का तेरे बिना जिंदगी सॉन्ग आज भी उस दौर के लोगों को उनका जमाना याद दिला देता है।

Related News