रणवीर सिंह आज लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने कई शानदार फ़िल्में दी हैं और उनमे उनके अभिनय के लिए दर्शक उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। वे बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए जो नवोदित निर्देशक मनेश शर्मा द्वारा निर्देशित एक रोम-कॉम थी, फिल्म सुपर हिट रही और सिंह को रातोंरात एक सेंसेशन बना दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का पुरस्कार मिला।

लेकिन बात करे रणवीर की लाइफस्टाइल की तो रणवीर सिंह बेहद अमीर घराने के हैं। उनके पिता के पास काफी संपत्ति है। हालांकि रणवीर सिंह खुद भी काफी अमीर हो चुके हैं, अपनी फिल्मों के लिए 18-20 करोड़ लेने वाले रणवीर के पास बंगले, लग्जरी गाड़ियां मिलाकर करीब 136 करोड़ की संपत्ति है। रणवीर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है, जो हाल ही में उन्होंने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रणवीर सिंह के पास गोवा में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है। उनके पास 6.8 लाख की एक विंटेज बाइक भी है। मुंबई के गोरेगांव में भी रणवीर के पास 10 करोड़ का एक फ्लैट है। रणवीर के पास बहुत सारी कारें भी हैं। उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड (3.29 करोड़ रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), मारुति सिआज (10.97 लाख रुपए), लैंड रोवर रेंज (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए) और मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए) जैसी गाड़ियां हैं।

Related News