बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल का 47वां जन्मदिन है। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुम्बई में हुआ था। काजोल दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा और दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी की बेटी हैं। फिल्म घराने से ताल्लुक रखने वाली काजोल बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

आज हम आपको इस अभिनेत्री की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। एक खबर के अनुसार काजोल की कुल संपत्ति 24 मिलियन यूएसडी यानी 180 करोड़ रुपए हैं। उसकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

बताया जाता है कि काजोल फीस के रूप में प्रति फिल्म चार करोड़ रुपए लेती हैं। छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी काजोल को भारत के चौथे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है।

काजोल देवगन के पास मुंबई मुम्बई में सबसे शानदार और क्लासिक घर हैं। काजोल की इमारत का नाम शिव शक्ति है। काजोल बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

Related News