बिग बॉस का 14 वां सीज़न बहुत ही सफलतापूर्वक चल रहा है और यह पहले के 13 सीज़नों की तरह ही बहुत रोमांचक है। आपको बता 2006 से यानि कि पहले सीज़न से ही, हम अदृश्य बिग बॉस की आवाज़ को सुन रहे हैं। घर में हो रही घटनाओं को संभालने का उनका अपना ही एक सौम्य तरीका है। घरवालों को कार्य सौंपने और प्रतियोगियों को चीजों की व्याख्या करने की ज़िम्मेदारी केवल उनकी है। घरवालों के मुश्किल समय में, यह बिग बॉस ही हैं जो हर चीज़ का समाधान करते हैं।

हम उन्हें नहीं देख सकते हैं लेकिन उनकी आवाज़ सचमुच जादुई है। वास्तव में, कई दर्शक तो केवल इस मज़बूत और आत्म-विश्वास से भरी आवाज़ को सुनने के लिए ही इस शो को देखते हैं। लेकिन रुकिए, क्या इस आवाज़ के पीछे जो व्यक्ति है उसके बारे में क्या आप जानना नहीं चाहेंगे?

चलिए हम आपको बता दें, वह एक भारतीय अभिनेता अतुल कपूर हैं। उनकी हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर बहुत अच्छी पकड़ है और यही कारण है कि वह सीज़न 1 से ही बिग बॉस में की जाने वाली घोषणाओं के प्रभारी रहे हैं। उन्होंने कई विदेशी फिल्मों को भी हिंदी में डब किया है।

Related News