बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिन्हे बेहद ही पसंद किया जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अमीर हैं और उनकी नेट वर्थ आपके होश उड़ा देगी। तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान निस्संदेह बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक है। अभिनेता ने गौरी खान से शादी की। फोर्ब्स रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति लगभग $ 690 मिलियन है, जो लगभग ₹ 5000 करोड़ से अधिक है। गौरी एक प्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर हैं और 'गौरी खान डिजाइन' चलाती हैं जो भारत में सबसे सफल उपक्रमों में से एक है।

करीना कपूर और सैफ अली खान
बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान बी-टाउन के सबसे अमीर जोड़ों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से ऊपर है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़ों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अलीबाग में एक नया घर खरीदा है। दोनों अपनी प्रसिद्धि के शीर्ष पर हैं। दीपिका बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर की कुल संपत्ति लगभग 33 मिलियन डॉलर है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर ली है। अपने खुद के पेशे के अलावा, दोनों एक साथ एक सफल व्यवसाय चलाते हैं। दोनों अपने कपड़ों के ब्रांड चलाते हैं। कथित तौर पर इनकी कुल संपत्ति करीब 1164 करोड़ रुपये है।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
निर्माता आदित्य चोपड़ा और बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी देश के सबसे अमीर जोड़ों में से एक हैं। आदित्य बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के मालिक हैं। जैसा कि 2021 में IBTimes द्वारा रिपोर्ट किया गया था, रानी की कुल संपत्ति 12 मिलियन अमरीकी डालर है, जबकि आदित्य की कुल संपत्ति 133 मिलियन अमरीकी डालर प्रति वर्ष है, जो सालाना लगभग 961 करोड़ रुपये है।

आनंद आहूजा और सोनम कपूर
शादी के बाद, आनंद आहूजा और सोनम कपूर लंदन में एक नए घर में चले गए और एक नया कार्यालय भी खरीदा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल की कुल संपत्ति करीब 462 मिलियन डॉलर यानी 3085 करोड़ रुपये है।

Related News