इंटरनेट डेस्क। जैकलिन फर्नांडीज ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बॉलीवुड के दूसरे सेलिब्रिटीज के तरह अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज भी कई बार सुर्खियों का हिस्सा रह चुकी है। अभिनेत्री आज अपना बर्थडे सेलिबे्रट कर रही है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे है किन वजहो से अभिनेत्री सुर्खियों का हिस्सा रही है।

1) राशिद अली
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट कर चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बात दे कि हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। फिल्म 'हाउसफुल 2' मिलने के बाद जैकलीन का रिश्ता उनसे टूट गया। बता दे कि उनके रिलेशन के टूटने का कारण डायरेक्टर साजिद खान का बताया गया था।

2) सलमान के साथ लिंक-अप
सलमान खान और जैकलिन ने फिल्म में साथ में काम किया और इसके बाद उनका नाम सलमान खान के साथ जोड़ा गया। हालांकि दोनों को कई मौको पर साथ में देखा जा चुका है। अपनी फिल्म किक के लॉन्च पर उन्होंने अभिनेता को सबके सामने किस किया था।

3) साजिद खान
साजिद खान और जैकलिन का रोमांस किसी से छुपा हुआ नहीं है। दोनों का अफेयर शुरू हुआ लेकिन ज्यादा समय तक नही चला और 2013 में उनका ब्रेकअप हो गया।

4) सीक्रेट मैन
हाल ही में एक सीक्रेट मैन के साथ एक क्लब में जैकलिन को देखा गया था।

5) 3 बीएचके
सलमान और जैकलिन के बारे में अफवाहें तब मजबूत हो गईं जब सुपरस्टार ने उन्हें बांद्रा में 3 बीएचके अपार्टमेंट का उपहार में दिया था।

6) मूवी रिजेक्शन
खबरों की माने तो साजिद खान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण जैकलीन को जिस्म 2 और क्रिश 3 सहित कई फिल्मों को करने से इंकार करना पड़ा था।

7) पशु अधिकार
इतनी बार सुर्खियों में रहने के बाद एक बार योग्य कारण के लिए वो सुर्खियों में रही। अभिनेत्री ने वह घोड़ा गाडिय़ों पर प्रतिबंध लगाने के लिए आग्रह किया और 2015 में आखिरकार, मुंबई में सभी घोड़े गाडिय़ों पर प्रतिबंधित लगा दिया गया।

Related News