मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी है और उनके और उनके परिवार के बारे में जानने के लिए सभी रूचि दिखाते हैं। वह हर घंटे करीब 90 करोड़ और हर मिनट लगभग 1.5 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में।

इस बात का खुलासा खुद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने किया है। मुकेश अंबानी सुबह जल्दी उठने वालों में से हैं। रोज मुकेश सुबह 5 से 5.30 के बीच उठ जाते हैं। उसके बाद वे जिम में वर्कआउट करते हैं। उनके घर एंटीलिया में ही सेकेंड फ्लोर पर आलीशान जिम बना हुआ है।

जिम के बाद वे नहाते हैं और ध्यान करते हैं। इसके बाद 7.30 से 8.00 बजे के बीच एंटीलिया के 19वें फ्लोर पर नाश्ता करने पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी शाकाहारी है। मुकेश अंबानी नाश्ते में वह पपीते का जूस, दलिया या फिर दही के साथ मिस्सी रोटी लेना पसंद करते हैं।

सुबह 9 से 10 बजे वे ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं। ऑफिस जाने से पहले वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताते है।

नरीमन पॉइंट में उनका हेडऑफिस हैं वहां वे मुकेश अंबानी 10 से 12 घंटे के करीब बिताते हैं। वे देर रात 11 बजे वापस घर लौटते हैं। इसके बाद वे अपनी पत्नी नीता के साथ डिनर करते हैं।

Related News