आज भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं, जिसको आ सुनेंगे तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, तो आपको बिना देर कराएं हम बताना चाहते हैं कि बाहुबली स्टार प्रभास को UK बेस्ड ईस्टर्न आई साप्ताहिक समाचार पत्र द्वारा वर्ष 2021 के लिए पूरे विश्व में दक्षिण एशियाई सेलिब्रिटी में से नबंर-1 का दर्जा दिया गया हैं।

साउथ की सुपरहिट फिल्में जैसे बुज्जीगाडु, बिल्ला, डार्लिंग और दो बाहुबली फिल्मों में काम करने वाले प्रभास को प्रकाशित होने वाली वार्षिक 50 एशियाई हस्तियों की विश्व सूची के लिए भारत में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों की ओर ध्यान आकर्षित करने की उनकी क्षमता के लिए चुना गया था।

प्रभास फिल्म, टेलीविजन, साहित्य, संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया के कई सितारों से आगे रहे और दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग यानी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का उभरता हुआ एक बने और दुनिया में अपना नाम रोशन किया हैं।

अगर काम की बात करें तो बहुत ही जल्द प्रभास आपको उनकी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम में दिखेंगे और इसके अलावा आदिपुरुष, सालार और आत्मा में काम कर रहे हैँ। प्रभास की राधे श्याम, जिसमें पूजा हेगड़े भी हैं, भारत में 14 जनवरी, 2022 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

प्रभास के बाद ब्रिटिश पाकिस्तानी अभिनेता और संगीतकार रिज़ अहमद हॉलीवुड में अपने पथप्रदर्शक काम के लिए दूसरे स्थान पर रहें , इनके बाद नबंर आता है देसी गर्ल जो अब विदेशी गर्ल बन गई हैं जी हॉ हम बात कर रहे हैं तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रियंका चोपड़ा की।

भारतीय गायिका श्रेया घोषाल ने 5वां स्थान पाया हैं, उनके अलावा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में से 79 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने 32वां नबंर हासिल किया हैं।

Related News