बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सिम्बा जम कर कमाई कर रही है। ये साल की सबसे बड़ी तीसरी कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। सिम्बा ने रिलीज के 10 दिन में लगभग 200 करोड़ कमा लिए है। इस कामयाबी का जश्न सोमवार को सिम्बा की पूरी टीम ने मनाया वही इस मोके दीपिका कैसे दूर रह सकती थी। दीपिका ने सिम्बा स्टाइल से कारन ज़ौहर , रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ खूब एन्जॉय किया।

वहीं रणवीर ने पार्टी में अमिताभ बच्चन के हिट गाने चुम्मा-चुम्मा दे दे...पर डांस किया।

दीपिका के पार्टी में एंटर होते ही मस्ती भरे मोमेंट् में करण जौहर, रोहित शेट्टी और रणवीर ने आशीर्वाद लिया जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अली खान मुख्य भूमिका में है। फिल्म की सक्सेस पार्टी में सिंघम सिम्बा और फिल्म सूर्यवंशी में लीड रोल निभाने वाले अक्षय और अजय , तीनों अभिनेताओ को एक साथ देखा गया जहां उन्होंने पार्टी में जम कर एन्जॉय किया।

फिल्म सिम्बा डायरेक्टर रोहित शेट्टी के करियर की सबसे धमाकेदार फिल्म बनने में कुछ ही कदम दूर है। सिम्बा ने रोहित की पछली कई फिल्मों के रिकार्ड तोड़ डालें है। वहीं सिम्बा रणवीर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गयी है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका और रणवीर हाल ही में स्विज़रलेंड में अपना हनीमून एन्जॉय कर मुंबई लोंटे है। वहीं रोहित शेट्टी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी और फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे है।

Related News