एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का मुंबई में आगाज हुआ। बुधवार की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। इस फंक्शन में फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक हस्ती शामिल हुई। सभी ने ब्लैक कार्पेट पर अपने फैशन और खूबसूरती का जलवा बिखेरा। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।


दीपिका पादुकोण
एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 फंक्शन में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और स्कर्ट में में नजर आई, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।


कार्तिक आर्यन
इस अवॉर्ड नाइट में न केवल एक्ट्रेसेज ने अपना जलवा बिखेरा बल्कि कई फीमेल स्टार्स भी यहां नजर आए। एक्टर कार्तिक आर्यन अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने ग्रीन सूट पहना था। कार्तिक इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे।


कृति सेनन
कृति सेनन इस दौरान रॉयल ब्लू कटआउट ड्रेस में नजर आई। फैंस ने कृति के इस लुक को काफी पसंद किया और खूब तारीफ भी की।

जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल जाह्नवी कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा रही। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत और फैशन से यहां के कई लोगों के दिलों को धड़काया। जाह्नवी कपूर इस मौके पर मर्मेड स्टाइल में नजर आई। ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में कमाल की लग रही थी।

हिना खान
टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस हिना खान भी एली अवॉर्ड नाइट में शामिल हुई। एक्ट्रेस इस दौरान सी ग्रीन कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं।

Related News