इंटरनेट डेस्क |भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया में फैंस की कोई कमी नहीं है। कप्तानी छोड़ने के बाद भी अभी भी फैंस में उनका क्रेज देखा जा सकता है। लेकिन उन्होंने अपनी शानदार कप्तानी में भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया। इसी को लेकर उनके ऊपर साल 2016 में फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' बनाई गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया। फिल्म में धोनी का किरदार बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। जिसके लिए उनकी काफी तफ़ीफ़ हुई थी।हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी पर अब सीक्वल फिल्म बनाई जा सकती है। सीक्वल में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। साथ उनकी एक बार फिर पर्सनल लाइफ के बारे में भी दिखलाया जाएगा।

वेबसाइट के अनुसार, सीक्वल में इसी साल IPL 11 का ख़िताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने को भी दिखाया जा सकता है। इस फिल्म उनकी बेटी और पत्नी को भी दिखाया जा सकता है।फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को डायरेक्टर नीरज पांडे ने बनाई थी। जिन्होंने नीरजा भी बनाई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, किराया आडवानी और अनुपम खेर अहम किरदार में थे।

Related News